Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर:— क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण पखवाड़ा के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर पोषण स्तर को सुनिश्चित करना और अभिभावकों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को पोषक आहार प्रदान किया गया तथा उनके स्वास्थ्य और विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही, उपस्थित पालकों को बताया गया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक भोजन कितना आवश्यक है।
कार्यक्रम में शासन द्वारा आंगनबाड़ी के माध्यम से संचालित विभिन्न पोषण योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी गई। इनमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं छोटे बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
इस दौरान उपस्थित पूर्व एल्डरमैन दिलीप तोलानी, पार्षद कैलाश देवांगन एवं पार्षद सुरेश देवांगन ने सभी पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के पोषण को प्राथमिकता दें और शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बच्चे ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
इस अवसर परसंगीता जायसवाल,उमा देवांगन,लाजवंती,जानकी देवांगन,दिव्या, बिरझा बाई सहित वार्ड 8,वार्ड10के कार्यकर्ता,सहायिका, पालक गण उपस्थित रहे

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp