आम्र्स एक्ट कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार
सीपत थाना को सूचना मिला की ग्राम कुकदा सार्वजनिक जगह पर आरोपी रामनाथ सूर्यवंशी के द्वारा धारदार, बटनदार चाकू पकडकर लोगो को डरा धमका कर चाकू को लहरा रहा है और आने जाने वाले को भयभीत कर रहा है कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के द्वारा आरोपी को पकडने के निर्देश मिलने पर आरोपी को घेरा बंदी कर पकडा गया, आरोपी से एक नग लोहे का बटनदार चाकू को जप्त किया गया है। आरोपी रामनाथ सूर्यवंशी पिता रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुकदा के खिलाफ आम्रस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी- रामनाथ सूर्यवंशी पिता रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुकदा

चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार">








