Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो पक्षों में विवाद,गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीपत थाना पहुंचे आदिवासी समाज के लोग

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्यवाही,,, राजेश मिश्रा

सीपत,,,,,सीपत क्षेत्र के ग्राम हरदाडीह में आयोजित शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 के जनपद सदस्य रेवा शंकर साहू और उनके साथी रांक निवासी प्रदीप राठौर के खिलाफ आदिवासी समाज ने गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग सीपत थाने पहुंचे और थाना प्रभारी राजेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।


शिकायतकर्ता धर्मजीत नेताम (19) ने अपने आवेदन में बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे वह गांव के अन्य युवकों के साथ बैठा था, तभी आरोपियों ने उस पर भांजी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि गाली-गलौज के साथ आरोपियों ने लात-घूंसे और चप्पल से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही परिवार को जला देने जैसी जान से मारने की धमकी भी दी गई।


पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान गोड़ समाज के लोगों को जजमानी में बैठने से रोका गया, जिससे समाज में आक्रोश और बढ़ गया। घटना के दौरान गांव के कई लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्हें साक्ष्य के रूप में बताया गया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) सहित अन्य धाराओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधित 2015) की धारा 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। FIR क्रमांक 0228, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना सीपत में पंजीबद्ध किया गया है।


आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp