Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल: अंजली खलखो जिला कार्यालय अटैच, विशाल महाराणा को छुरा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:-जिले में प्रशासनिक कसावट और कार्यों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर बी.एस. उइके ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार छुरा अनुविभाग में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंजली खलखो को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक जिला कार्यालय गरियाबंद में कार्य करने के लिए अटैच किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यों के पुनर्संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि जिला स्तर पर विभिन्न योजनाओं और विभागीय गतिविधियों के संचालन में तेजी लाई जा सके। खलखो के जिला मुख्यालय में पदस्थ होने से समन्वय और मॉनिटरिंग कार्यों में मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, राजिम अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विशाल कुमार महाराणा को छुरा अनुविभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छुरा क्षेत्र की प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी संभालेंगे। यह अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।


प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के बदलाव से जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में लचीलापन आता है और आवश्यकतानुसार अधिकारियों की तैनाती से कामकाज में तेजी लाई जा सकती है। खासकर छुरा जैसे महत्वपूर्ण अनुविभाग में अनुभवी अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दिए जाने से राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के निराकरण में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन समय-समय पर कार्यों की समीक्षा करते हुए इस तरह के फेरबदल करता रहता है, जिससे शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

स्पेस ऑन व्हील्स” बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय
आज फोकस में

स्पेस ऑन व्हील्स” बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

<span style=गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल: अंजली खलखो जिला कार्यालय अटैच, विशाल महाराणा को छुरा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार">
आज फोकस में

गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल: अंजली खलखो जिला कार्यालय अटैच, विशाल महाराणा को छुरा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी खेमचंद साहू निलंबित
आज फोकस में

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी खेमचंद साहू निलंबित

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी खेमचंद साहू निलंबित
आज फोकस में

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी खेमचंद साहू निलंबित

आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

परियोजना अधिकारी पर भय पैदा कर कार्यवाही प्रभावित करने का आरोप
आज फोकस में

परियोजना अधिकारी पर भय पैदा कर कार्यवाही प्रभावित करने का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp