Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

4 लाख के गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 62 साल के मुन्ना पटेल को रतनपुर पुलिस ने दबोचा

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

गांजा तस्करी के नेटवर्क पर रतनपुर पुलिस का प्रहार,लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

8.185 किलो गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर पुलिस ने घर में दबिश देकर मुन्ना पटेल को दबोचा

रतनपुर….मादक पदार्थ गांजा की अवैध खरीदी-बिक्री के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामायण उर्फ मुन्ना पटेल (62 वर्ष), पिता बोलवा पटेल, निवासी ग्राम हिण्डाडीह, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2026 को रतनपुर पुलिस ने ग्राम जाली निवासी भंवर सिंह नेताम के घर दबिश देकर उसके कब्जे से 8.185 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया था। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 लाख 9 हजार रुपये बताई गई थी।

मामले में भंवर सिंह नेताम से पूछताछ के दौरान उसने गांजा हिण्डाडीह निवासी रामायण उर्फ मुन्ना पटेल से खरीदकर लाना बताया था। इसके बाद से ही पुलिस द्वारा आरोपी रामायण पटेल की तलाश की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच आरोपी के अपने घर पर मौजूद होने की सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने तत्काल दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभा पटेल, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, आरक्षक देवानंद चन्द्राकर एवं आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

सिरगिट्टी में अवैध शराब बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब और बाइक जब्त
आज फोकस में

बिलासपुर: प्रभात चौक में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 5.94 लीटर शराब जब्त
आज फोकस में

बिलासपुर: प्रभात चौक में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 5.94 लीटर शराब जब्त

<span style=4 लाख के गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 62 साल के मुन्ना पटेल को रतनपुर पुलिस ने दबोचा">
आज फोकस में

4 लाख के गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 62 साल के मुन्ना पटेल को रतनपुर पुलिस ने दबोचा

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों के घर हुए रोशन, 80 परिवारों को मिला सोलर होमलाइट का लाभ
आज फोकस में

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों के घर हुए रोशन, 80 परिवारों को मिला सोलर होमलाइट का लाभ

मौसम के चलते शिक्षा मंत्री का सीपत में सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थगित
आज फोकस में

मौसम के चलते शिक्षा मंत्री का सीपत में सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थगित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp