
सिरगिट्टी में अवैध शराब बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब और बाइक जब्त
बिलासपुर:–; जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रगति नगर आवासपारा निवासी सलमान खान बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AB 1822 में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए सरदार मोहल्ला की ओर जाने वाला है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केंवट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार सलमान खान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 पाव देशी शराब, जिसकी कीमत करीब 2 हजार 800 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
आरोपी सलमान खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी आवासपारा सिरगिट्टी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सिरगिट्टी में अवैध शराब बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब और बाइक जब्त">







