Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बरसाए लात-घूंसे, रतनपुर पुलिस ने दो को पहुंचाया जेल

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रंगदारी के अंदाज में मांगे शराब के पैसे, विरोध करने पर युवक से मारपीट; पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पैसे देने से मना करने पर गाली-गलौज कर की मारपीट, वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

रतनपुर….धार्मिक नगरी रतनपुर के महामाया चौक में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 नवंबर 2026 को प्रार्थी दुर्गेशनंदन सारथी निवासी रतनपुर ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसी काम से महामाया चौक गया हुआ था। इसी दौरान रामनगर रतनपुर निवासी राज सारथी उर्फ छोटू, शिवेन्द्र सारथी एवं उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए उससे पैसों की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राज उर्फ छोटू सारथी (33 वर्ष), पिता स्व. राजेन्द्र सारथी तथा शिवेन्द्र सारथी (23 वर्ष), पिता विनोद सारथी, दोनों निवासी रामनगर सारथीपारा रतनपुर शामिल हैं।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

इनकी रही विशेष भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय,प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह,कौशल राम खुटे एवं आरक्षक मोरध्वज चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

बंगाल की खाड़ी में फिर बन सकता है चक्रवाती सिस्टम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 1987 के बाद बन रहे असामान्य मौसमी हालात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर संभावित असर को लेकर नजर
आज फोकस में

बंगाल की खाड़ी में फिर बन सकता है चक्रवाती सिस्टम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 1987 के बाद बन रहे असामान्य मौसमी हालात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर संभावित असर को लेकर नजर

सिरगिट्टी में अवैध शराब बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब और बाइक जब्त

बिलासपुर: प्रभात चौक में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 5.94 लीटर शराब जब्त
आज फोकस में

बिलासपुर: प्रभात चौक में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 5.94 लीटर शराब जब्त

4 लाख के गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 62 साल के मुन्ना पटेल को रतनपुर पुलिस ने दबोचा
आज फोकस में

4 लाख के गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 62 साल के मुन्ना पटेल को रतनपुर पुलिस ने दबोचा

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों के घर हुए रोशन, 80 परिवारों को मिला सोलर होमलाइट का लाभ
आज फोकस में

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों के घर हुए रोशन, 80 परिवारों को मिला सोलर होमलाइट का लाभ

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp