Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद सदस्य ने पुलिस व एनटीपीसी पर लगाए आरोप, एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग, कोर्ट जाने की चेतावनी

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,, सीपत थाना क्षेत्र में वर्तमान व पूर्व जनपद सदस्य के बीच चल रहा विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 8 के जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू ने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपते हुए सीपत पुलिस और एनटीपीसी प्रबंधन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं


शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्हें तथा उनके प्रतिनिधि प्रदीप राठौर को लगातार झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व गुरुवार को आदिवासी समाज के लोगों ने सीपत थाने पहुंचकर रेवाशंकर साहू व उनके प्रतिनिधि के खिलाफ जातिसूचक गाली-गलौज एवं धार्मिक कार्यक्रम में बैठने से रोकने जैसे आरोप लगाए थे। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

भांजियों से छेड़छाड़ का आरोप, पहले दर्ज हुई थी रिपोर्ट

रेवाशंकर साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि हरदाडीह पंचायत में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान उनकी नाबालिग भांजियों के साथ गांव के तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़, अश्लील हरकत और गाली-गलौज की घटना हुई थी। इस संबंध में 15 अप्रैल को सीपत थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से विवाद लगातार बढ़ता गया।

राखड़ परिवहन की शिकायत के बाद विवाद बढ़ने का आरोप

जनपद सदस्य साहू का आरोप है कि 3 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी डैम में राखड़ परिवहन से जुड़े वाहनों में अनियमितता की शिकायत करने के बाद पूर्व जनपद सदस्य देवी प्रसाद कुरें और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया। साथ ही 5 से 15 अप्रैल तक चले शिव महापुराण कार्यक्रम के दौरान भी कई बार विवाद और हंगामे की स्थिति बनी रही। उन्होंने सरपंच मंगलराम सिदार और उनके पुत्र पर भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। साहू का कहना है कि 15 अप्रैल को हवन के दौरान वे उपवास में थे और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, ऐसे में उनके द्वारा गाली-गलौज या मारपीट के आरोप निराधार हैं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया गया।


निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कोर्ट जाने की चेतावनी रेवाशंकर साहू ने एसएसपी रजनेश सिंह से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उनके खिलाफ दर्ज प्रकरणों की पुनः समीक्षा की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे थाना प्रभारी के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगे।

<span style=जनपद सदस्य ने पुलिस व एनटीपीसी पर लगाए आरोप, एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग, कोर्ट जाने की चेतावनी">
आज फोकस में

जनपद सदस्य ने पुलिस व एनटीपीसी पर लगाए आरोप, एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग, कोर्ट जाने की चेतावनी

स्पेस ऑन व्हील्स” बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय
आज फोकस में

स्पेस ऑन व्हील्स” बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल: अंजली खलखो जिला कार्यालय अटैच, विशाल महाराणा को छुरा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार
आज फोकस में

गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल: अंजली खलखो जिला कार्यालय अटैच, विशाल महाराणा को छुरा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी खेमचंद साहू निलंबित
आज फोकस में

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी खेमचंद साहू निलंबित

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी खेमचंद साहू निलंबित
आज फोकस में

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी खेमचंद साहू निलंबित

आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp