Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहारें:रायपुर में 44 डिग्री पार जा सकता है टेम्प्रेचर, गर्मी से राहत नहीं

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में टेम्प्रेचर 43 डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी से बचने रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहारें छोड़ी जा रही है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे निकलने वाली ठंडे पानी की हल्की फुहार से यात्रियों को राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर फिर तेज होगा। राहत की उम्मीद कम है। रायपुर में पारा 44 डिग्री पार जा सकता है।

बन सकती है हीट वेव की स्थिति

मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले चार दिनों तक हीट वेव (लू) की स्थिति बन सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति भी देखने को मिल सकती है, जिससे रात में भी राहत नहीं मिलेगी।

मौसम सिस्टम अभी भी सक्रिय

प्रदेश में उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही यह सिस्टम तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैला हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव होगा।

अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

रायपुर में 44°C तक पहुंचेगा पारा

राजधानी में आज हीट वेव और गर्म रात की स्थिति रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने का अनुमान है।

<span style=बिलासपुर में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहारें:रायपुर में 44 डिग्री पार जा सकता है टेम्प्रेचर, गर्मी से राहत नहीं">
आज फोकस में

बिलासपुर में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहारें:रायपुर में 44 डिग्री पार जा सकता है टेम्प्रेचर, गर्मी से राहत नहीं

कोटा महिला बाल विकास परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच दल पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

कोटा महिला बाल विकास परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच दल पर भी उठे सवाल

पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह संपन्न, भवन निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा विधायक दिलीप लहरिया
आज फोकस में

पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह संपन्न, भवन निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा विधायक दिलीप लहरिया

तखतपुर में RSS का प्राथमिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न, 104 शिक्षार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
आज फोकस में

तखतपुर में RSS का प्राथमिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न, 104 शिक्षार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

अमितेश शुक्ल की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं का कांग्रेस की ओर रुझान, फिंगेश्वर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ
आज फोकस में

अमितेश शुक्ल की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं का कांग्रेस की ओर रुझान, फिंगेश्वर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ

10 लाख के गांजे के साथ मध्य प्रदेश के तीन तस्कर गिरफ्तार
आज फोकस में

10 लाख के गांजे के साथ मध्य प्रदेश के तीन तस्कर गिरफ्तार

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp