Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत पुलिस को बड़ी सफलता 5लाख से ज्यादा की चोरी का हुआ पर्दाफाश

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत ,,,,,सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामकली मरावी पति जगजीवन सिंह मरावी उम्र 38 साल निवासी हिंडाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 22 अप्रैल को घर में ताला लगाकर गांव में ही शादी कार्यक्रम में गयी थी रात्रि करीब 7.30 बजे घर आकर दरवाजा खोलकर घर अंदर जाकर देखी तो घर के आलमारी का ताला टूटा हुआ था, आलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवर जिसमें सोने का मंगलसूत्र करीबन 05 ग्राम, सोने का हार 17 ग्राम, सोने का तीन फर लॉकेट वाला माला 02 ग्राम, सोने का 05 फर लॉकेट वाला माला-03 ग्रान. सोने का झुमका एक जोड़ी 7.5 ग्राम, चांदी का पायल 05 जोड़ी, चांदी का करधन 01 नग, चांदी का बचकानी चूड़ा, 01 जोड़ी गले का गौफला माला चांदी का एवं चांदी का बिछिया 02 जोड़ी जुमला वजनी करीबन 60 तोला एवं नगदी रकम करीबन 10000 से 12000 रूपये जुमला कीमती करीबन 560000 लाख पांच लाख साठ हजार रूपया चोरी हो गया था, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा चोरी नकबजनी के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने तथा उस पर अंकुश लगाने के लिए घुमंतू डेरा लगाने वालों ,दूसरे जगहों से आकर फेरी लगाने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है थानाथाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम तैयार कर डेरा लगाने और घूम घूम कर फेरी करने वालों संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी जो ग्राम हिंडाडीह में चोरी होने की जानकारी मिलने पर प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रकरण के संदेही आरोपी रामेश्वर यादव को पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताश किया गया जो पहले तो गुमराह करने की कोशिश किया परन्तु हिकमतअमली से पूछताछ किया गया

तो पूरी सच्चाई उजागर कर दिया और बताया कि वह अपने साथी रोहित दास मानिकपुरी उर्फ राहूल साथ मिलकर रात्रि में प्रार्थी के घर सुना होने और उनके शादी कार्यक्रम में बाहर होने के बात का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों द्वारा चोरी करने की योजना बना कर प्रार्थी के घर घुसकर घर के आलमारी में रखे सोना चांदी और नगदी रकम की चोरी किए है तथा चोरी के सामान को खांडा खांर में जमीन में छिपाकर कर रखना बताएं जो आरोपियों की निशानदेही पर उनके बताए स्थान से चोरी हुई सत् प्रतिशत सामग्री सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने का लॉकेट, सोने का झुमका चांदी का पायल करधन, चूड़ा, गौफला माला, बिछिया एवं नगदी रकम 14,000 रूपये, जुमला कीमती करीबन 560000 रूपये को बरामद किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी गण –
1. रामेश्वर यादव पिता स्व बालक राम यादव उम्र 19 साल निवासी हिंडाडीह
2. रोहित दास मानिकपुरी उर्फ राहूल पिता जीवन दास मानिकपुरी उम्र 27 साल निवासी हिंडाडीह

बरामद संपत्ति – सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने का लॉकेट, सोने का झुमका चांदी का पायल करधन, चूड़ा, गौफला माला, बिछिया एवं नगदी रकम 14,000 रूपये, जुमला कीमती करीबन 560000 रूपये।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp