
सीपत—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवम प्रभावी निराकरण तथा शासन की सेवाओं को घर द्वार तक पहुचाने के उद्देश्य से जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक पंचायत, नगर पंचायत, शहरी वार्डो में तिथिवार शिविर आयोजित किए जाएंगे| पंचायत स्तर पर कुल 73 शिविरों का आयोजन होगा जिसका लक्ष्य सुशासन का शासन आपके द्वार-समाधान हर बार के उद्देश्यो से विकास खंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत सोठी में 4 मई,नगर पंचायत मल्हार में 6 मई, ग्राम पंचायत सीपत में 7 मई, ग्राम पंचायत पन्धी में 13 मई ,नगर पंचायत मल्हार में 15 मई, ग्राम पंचायत मस्तुरी में 18 मई, ग्राम पंचायत भटचौरा में 23 मई, नगर पंचायत मल्हार में 26 मई,ग्राम पंचायत परसोडी में 30
मई, ग्राम पंचायत केवटाडीह(टाँगर)में 5 जून, ग्राम पंचायत बूढ़ीखार में 9जून को सुशासन तिहार का आयोजन होगा|
इस अवसर पर जिला कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम शिविर स्थल में पहुँच कर अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाएं और शासन की योजनाओं से जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की बात कही|








