ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर :–थाना बिल्हा क्षेत्र में दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और धमकी देने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 3 मई 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी बलराम साहू ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया।
इतना ही नहीं, आरोपी अपने पिता रमेश कुमार साहू के साथ पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपराध की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर 4 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना बिल्हा पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









