
*गरियाबंद*:- राजिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन पहुंचकर विधायक रोहित साहू के प्रति जनआभार व्यक्त कर रहे हैं। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने से गांवों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। विभिन्न ग्रामों से पहुंचे लोगों ने विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि विकास कार्यों की इसी गति से क्षेत्र को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त होगा। क्षेत्र में जनसंपर्क एवं जनभागीदारी के माध्यम से विकास की नई दिशा देखने को मिल रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच लोमस राम साहू, उपसरपंच निलेश कुमार टंडन, पंच देवकी साहू, उषा बाई सतनामी, नम्मू साहू, भगवान दास जांगड़े, तुलेश्वर सतनामी, खेमीन पटेल, दिलेश्वर साहू, खेमचंद यादव, कमल यादव, उषा यादव, प्रेमानंद साहू, जागेश्वर साहू, प्रभा निर्मलकर, कांता ध्रुव, हेमलता निषाद, मुंगेश्वरी ठाकुर, विक्रम साहू, सावित्री सतनामी एवं त्रिवेणी सतनामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

राजिम विधायक रोहित साहू के विकास कार्यों से प्रभावित ग्रामीणों ने जताया आभार">







