Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत क्षेत्र के खोंधरा जंगल में मृत मिला हर चितल

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

शिकारियों का पनाहगार बना सीपत वन परिक्षेत्र

सीपत,,,, सीपत क्षेत्र के खोंधरा जंगल में बोइर पड़ाव के पास शुक्रवार को फिर एक नर चीतल मृत अवस्था में मिला। सुबह घूमने पहुंचे पर्यटकों की नजर सड़क से कुछ दूरी पर पड़े चीतल पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वह मृत मिला, जिसके बाद पर्यटकों ने तत्काल वन विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह कुत्तों का हमला बताया जा रहा है।


लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिस स्थान पर चीतल मृत पड़ा था, वहां से वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगातार आवाजाही करते हैं, फिर भी उन्हें मृत वन्यजीव नजर क्यों नहीं आया..? इसे विभागीय लापरवाही कहें या जंगल में फैला जंगलराज, पशु प्रेमियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पिछले सालों में सीपत, सोंठी और खोंधरा क्षेत्र के जंगलों में कुत्तों के हमले से अब तक 7 चीतलों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद वन विभाग कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। डेढ़ माह पूर्व सोंठी जंगल मे जिस मादा चीतल की मौत हुई थी वह गर्भवती थी।

शिकारियों का सुरक्षित ठिकाना बना सीपत परिक्षेत्र

ग्रामीमो का कहना है कि खोंधरा जंगल में सबसे ज्यादा शिकार की घटनाएं होती हैं। कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा समेत आसपास के क्षेत्रों से शिकारी यहां पहुंचते हैं। रात के अंधेरे में खुलेआम बंदूक लेकर जंगल में घुसना और चीतल,कोटरी,जंगली सुअर सहित कई जानवरो का शिकार कर आसानी से वहां से निकल जाना शिकारियों के लिए आम बात हो गई है।

बताया जा रहा है कि यहां वर्षों तक पदस्थ रहे एक चर्चित डिप्टी रेंजर का हाल ही में तबादला हुआ है, लेकिन उनकी पकड़ अब भी बनी हुई है। वर्तमान में पदस्थ नए डिप्टी रेंजर की नियुक्ति भी उन्हीं के इशारे पर होने की चर्चा क्षेत्र में है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व डिप्टी रेंजर के खिलाफ कई विभागीय जांच चल रही हैं, बावजूद इसके हर सत्ता में पैठ बनाकर वे वर्षों तक यहां जमे रहे,और जंगलराज चलाते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि नए डिप्टी रेंजर और वर्षों से जमे बिट गार्ड जंगल में शायद ही कभी नजर आते हैं, जिसका फायदा शिकारी खुलेआम उठा रहे हैं।

गर्मी में पानी के लिए भटकते बस्ती की ओर चले जाते हैं वन्यजीव

सैकड़ों एकड़ में फैले बिलासपुर रेंज के इस बड़े जंगल में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गर्मी बढ़ने के साथ चीतल, कोटरी समेत अन्य वन्यजीव पानी की तलाश में गांवों और बस्तियों के आसपास बने तालाब, डबरी और नालों तक पहुंच जाते हैं। वहीं पहले से घात लगाए आवारा कुत्ते उन पर हमला कर देते हैं।

आए दिन हो रहे है शिकार

ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल में कई वन्यजीवों का शिकार करंट लगाकर या बंदूक से किया जा रहा है, ज्यादातर चीतल का शिकार कुत्तों के हमले से भी हो रहा लेकिन अधिकांश मामले सामने ही नहीं आ पाते। जो घटनाएं आम लोगों की नजर में आ जाती हैं, उनमें विभाग पोस्टमार्टम कर औपचारिकता पूरी कर देता है, जबकि कई मामलों को जंगल में ही दफन कर दिया जाता है।
मामले में खोंधरा सर्किल के नवपदस्थ डिप्टी रेंजर नागेंद्र दत्त मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं पहुंच रहीं अंतिम व्यक्ति तक : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
आज फोकस में

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं पहुंच रहीं अंतिम व्यक्ति तक : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

भाटापारा स्टेशन के विकास और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जीएम से की मुलाकात
आज फोकस में

भाटापारा स्टेशन के विकास और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जीएम से की मुलाकात

भाटापारा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर सक्रिय हुए अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

भाटापारा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर सक्रिय हुए अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: अगले 3 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: अगले 3 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
आज फोकस में

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

मुफ्त राशन के चावल की खुली कालाबाजारी ! गरियाबंद में कोचियों और राइस मिलों का खेल, खाद्य विभाग बना मूकदर्शक
आज फोकस में

मुफ्त राशन के चावल की खुली कालाबाजारी ! गरियाबंद में कोचियों और राइस मिलों का खेल, खाद्य विभाग बना मूकदर्शक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp