Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाटापारा स्टेशन के विकास और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जीएम से की मुलाकात

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

भाटापारा:—भाटापारा रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं, जनसुविधाओं, अधोसंरचना विकास एवं प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक महोदय से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमरजीत सिंह सलूजा, सदस्य रेलवे सलाहकार समिति द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने भाटापारा स्टेशन की क्षेत्रीय उपयोगिता एवं जनआवश्यकताओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि भाटापारा स्टेशन केवल नगर का ही नहीं, बल्कि मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा, बलौदाबाजार सहित आसपास के अनेक जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों यात्रियों का प्रमुख आवागमन केंद्र है।


अमरजीत सिंह सलूजा ने विशेष रूप से बिलासपुर जोन की प्रमुख ट्रेनों को भाटापारा स्टेशन में ठहराव दिए जाने की मांग रखते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, बिलासपुर–चेन्नई, बिलासपुर–हापा, हावड़ा–नांदेड़ सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज भाटापारा में होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने यह भी मांग रखी कि अकाल पुरख की फौज के माध्यम से बिलासपुर से भाटापारा, रायपुर एवं नागपुर होते हुए सचखंड  हजूर साहिब नांदेड़ तक एक सीधी ट्रेन प्रस्तावित की जाए। इस ट्रेन से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, चांपा, अंबिकापुर, भाटापारा, मुंगेली, धमतरी, बेमेतरा एवं कवर्धा सहित अनेक जिलों के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सीधा रेल संपर्क प्राप्त होगा।


जीएम साहब आज भाटापारा स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान अमरजीत सिंह सलूजा ने उन्हें स्टेशन के सामने की सड़क की जर्जर स्थिति का मौके पर जायजा कराया तथा आम नागरिकों एवं यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से स्टेशन परिसर के सामने अव्यवस्थित ऑटो संचालन एवं पार्किंग की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए ऑटो चालकों हेतु तत्काल व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निवेदन किया, ताकि यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी चिंता व्यक्त की तथा कार्य को युद्धस्तर पर शीघ्र पूर्ण कराने की मांग रखी। साथ ही कोकणी से अंबुजा फाटक तक लंबे समय तक बंद रहने वाले रेलवे फाटक, सड़क के बड़े गड्ढों, नव निर्मित अंडरब्रिज की गुणवत्ता जांच, मातादिवाला क्षेत्र की ओर लिफ्ट एवं एस्केलेटर सुविधा तथा स्टेशन परिसर में एक अच्छे रेस्टोरेंट/होटल की आवश्यकता जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।
महाप्रबंधक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना एवं सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुकेश साहनी, लक्ष्मी नारायण सोनी, अनिल किंगरानी, बबलू चावला, बलवंत सिंह सलूजा, सुशील शेट्टी, जोंट्टी गुम्बर, राजा गुम्बर,राजा चावला, सौरभ आनंद सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

<span style=भाटापारा स्टेशन के विकास और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जीएम से की मुलाकात">
आज फोकस में

भाटापारा स्टेशन के विकास और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जीएम से की मुलाकात

भाटापारा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर सक्रिय हुए अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

भाटापारा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर सक्रिय हुए अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: अगले 3 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: अगले 3 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
आज फोकस में

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

मुफ्त राशन के चावल की खुली कालाबाजारी ! गरियाबंद में कोचियों और राइस मिलों का खेल, खाद्य विभाग बना मूकदर्शक
आज फोकस में

मुफ्त राशन के चावल की खुली कालाबाजारी ! गरियाबंद में कोचियों और राइस मिलों का खेल, खाद्य विभाग बना मूकदर्शक

राजिम विधायक रोहित साहू के विकास कार्यों से प्रभावित ग्रामीणों ने जताया आभार
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू के विकास कार्यों से प्रभावित ग्रामीणों ने जताया आभार

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp