
*गरियाबंद*: मुख्यमंत्री गोद ग्राम केडीआमा (रमनपुर) में विकास कार्यों को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों को विकास की कई सौगातें दीं। उन्होंने नवनिर्मित टीना शेड का लोकार्पण एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही हनुमान मंदिर एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की स्वीकृति, सिद्धेश्वरी माता मंदिर विद्युतिकरण विस्तार तथा हाईमास्क लाइट लगाने की घोषणा भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गोद ग्राम में विधायक रोहित साहू के प्रथम आगमन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों, पंच-सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं, तिलक और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि केडीआमा (रमनपुर) पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में विकसित हुआ ऐतिहासिक गोद ग्राम है। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि टीना शेड निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधायुक्त स्थान मिलेगा। वहीं सी.सी. रोड निर्माण से बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा।

इस अवसर पर वन सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक, जनपद सदस्य अवधराम, पंकज निर्मलकर, युवराज साहू, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, सरपंच योगेश कुमार धुरूव, संदीप पाण्डेय, उपसरपंच लता साहू, पंच उर्मिला धुरूव, राजकुमार यादव, गौकरण मानिकपुरी, रेखा भुजिया, शतुहनलाल, ग्रामीण अध्यक्ष दीनदयाल विश्वकर्मा, रामेश्वर धुरूव, भानुप्रताप धुरूव, दुर्गेश धुरूव, रामजी धुरूव, दशरथ विश्वकर्मा, दिलीप धुरूव, बहुर सिंह धुरूव, सुरेश पटेल, चतुर धुरूव, रामनाथ साहू, भूवन लाल वर्मा, मिलाप साहू, मुकेश धुरूव, प्रिन्स शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री गोद ग्राम केडीआमा में विकास कार्यों की सौगात, विधायक रोहित साहू ने किया टीना शेड का लोकार्पण, सी.सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन">






