
लाल खंबा चौक में गूंजे जयकारे, भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
रतनपुर… रतनपुर के लाल खंबा चौक स्थित केसरी कालिंग कुंज में आज भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।

यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 17 मई से 24 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कथा वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक अमरनाथ द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।

इस धार्मिक आयोजन की मुख्य यजमान श्रीमती केसरी कालिका दुबे हैं। वहीं आयोजन में श्रीमती शैल जागेश्वर दुबे श्रीमती अनुराधा ओमप्रकाश दुबे, श्रीमती अर्चना प्रमोद दुबे, श्रीमती प्रभा चंद्रशेखर दुबे, श्रीमती रजनी दीपक दुबे,श्रीमती गीता संजय दुबे
, श्रीमती कल्पना सतीश दुबे एवं श्रीमती ज्योति विकास दुबे सहित दुबे परिवार की महिलाओं की विशेष सहभागिता रही।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

अमरनाथ द्विवेदी के श्रीमुख से होगा भागवत रसपान, कलश यात्रा से शुरुआत">








