Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरिया में ब्लॉक कांग्रेस का डीजल पेट्रोल के बढ़ती महंगाई पर धरना प्रदर्शन

सारंगढ़ जिला ब्यूरो सुवर्ण कुमार भोई की रिपोर्ट
सारंगढ़ जिला ब्यूरो सुवर्ण कुमार भोई की रिपोर्ट

सारंगढ़-बिलाईगढ़/:— देश में पेट्रोल-डीजल की कमी, लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया द्वारा बुधवार को गांधी चौक सरिया में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, वहीं डीजल संकट के कारण किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।

 

         सरिया पेट्रोल डीजल महंगाई फोटो

किसानों को पेट्रोल पंपों में लंबी-लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है, बावजूद इसके पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं मिल पा रहा है।ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी महेश देहरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर हर जरूरी वस्तु पर पड़ रहा है, जिससे आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल की किल्लत के कारण किसान घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं दिया जा रहा। महंगाई के साथ-साथ ईंधन संकट की मार भी किसानों को झेलनी पड़ रही है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने कहा कि डीजल नहीं मिलने से किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि डब्बों में डीजल नहीं दिए जाने के कारण किसान खेतों से ट्रैक्टर और हार्वेस्टर लेकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं और लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं।

 

 

         सरिया पेट्रोल डीजल महंगाई फोटो

इसके बावजूद कई किसानों को पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में सरकार किसानों को राहत देने के बजाय परेशान कर रही है। बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और अव्यवस्था से आम जनता में भारी नाराजगी है।धरना प्रदर्शन में महामंत्री हिमांशु पाणीग्राही, मंडल अध्यक्ष रूप कुमार पटेल, अगनू पटेल, जयप्रकाश साहू, उपेन्द्र पातरे, पार्षद रुप डनसेना, नरेंद्र डनसेना, सरोज प्रधान, संतोष चौहान, भुवन विजय मालाकार, शक्राजित सहीस, कृष्ण कांत पटेल, मानस साहू, ललित डनसेना, दिलीप महंत, दिलीप पटेल, हेमाराम डनसेना, भोला राम डनसेना, गौतम बारीक, गुरुदेव चौहान, बासुदेव पटेल, गगन साहू, निखिल डनसेना, रघु निषाद, ललित साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp