Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुशासन तिहार 2026 के तहत बड़ेजम्हरी क्लस्टर में प्राप्त हुए 253 आवेदन

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मिला सबसे अधिक 86 आवेदन

नारायणपुर:— सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के बड़ेजम्हरी क्लस्टर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 253 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सर्वाधिक 86 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं स्वास्थ्य विभाग में 32, राजस्व विभाग में 38, कृषि विभाग में 25, पीएचई विभाग में 21 तथा विद्युत विभाग में 20 आवेदन दर्ज किए गए।


इसके अलावा क्रेडा विभाग में 17, मत्स्य विभाग में ,3 उद्यानिकी विभाग में 4, जल संसाधन विभाग में 2 तथा वन, शिक्षा, प्रधानमंत्री सड़क योजना, आदिवासी जाति कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 1-1 आवेदन प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 04 हितग्राहियों को खुशियों की चाबी और 14 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरण किया गया।

शिविर में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, राजस्व प्रकरण, कृषि सहायता एवं अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
सुशासन तिहार 2026 का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणपुर चैतराम कमेटी, जिला पंचायत सदस्य हिना नाग, जनपद पंचायत सदस्य लच्छेन कांगे, परमेश उइके, राकेश कावड़े, सरपंच बेलगांव दीपेंद्र भोयर, सरपंच
बड़ेजम्हरी सगनू पोटाई, कुकडाझोर लालचंद्र कोर्राम सहित जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp