Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

भाटपाल के संताय पोटाई को मिला नया राशन कार्ड, अब मिलेगा योजनाओं का लाभ

नारायणपुर:— छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में ग्राम भाटपाल निवासी संताय पोटाई को नया राशन कार्ड प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
संताय पोटाई ने बताया कि लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ नहीं मिल पा रहा था। कई बार प्रयास करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। सुशासन तिहार के दौरान आयोजित शिविर में उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका नया राशन कार्ड बनाया गया और उन्हें सौंपा गया।
राशन कार्ड मिलने के बाद अब संताय पोटाई और उनके परिवार को शासन द्वारा निर्धारित रियायती दर पर चावल, शक्कर एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री नियमित रूप से प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में ग्रामीणों के लिए लाभकारी अभियान साबित हो रहा है, जहां लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत लगातार शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता से मिल रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp