
सीपत- एनटीपीसी के सीपत परियोजना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एनटीपीसी सीपत के एमजीआर रेल लाइन में सुबह लगभग 11:45 बजे सीआईएसएफ के जवानों को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस की मौजूदगी में मृतक की शिनाख्त अमृतांशु सिंह पिता धनंजय सिंह के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार राज्य के रोहतास जिले के काराकाट थाना अंतर्गत ग्राम बेलवाई निवासी था। वर्तमान में वह एनटीपीसी सीपत में स्टेज-3 निर्माण कार्य कर रही मेसर्स आरवीपीआर एजेंसी में स्टाफ के रूप में कार्यरत था।

घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों में शोक का माहौल है। सीपत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

एनटीपीसी सीपत स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की मौत…एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस">







