
*गरियाबंद*:- ग्राम पंचायत लोहरसी में पेयजल समस्या के समाधान हेतु राजिम विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर नवीन बोर खनन कार्य प्रारंभ किया गया। बोर खनन कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने इसे गर्मी के मौसम में राहत देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।
इस अवसर पर सरपंच लोमश राम साहू, उपसरपंच नीलेश टंडन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सोहनलाल साहू सहित पंचों में देवकी साहू, उषा बाई सतनामी, नम्मू साहू, भगवान दास जांगड़े, तुलेश्वर सतनामी, खेमिन पटेल, डिलेश्वरी साहू, कमला यादव, उषा यादव, प्रेमानंद साहू, जागेश्वर साहू, प्रभा निर्मलकर, कांता ध्रुव, हेमलता निषाद, मुगेश्वरी ठाकुर, विक्रम साहू, सावित्री सतनामी एवं त्रिवेणी सतनामी उपस्थित रहे। वहीं सचिव ओमप्रकाश सिन्हा, रोजगार सहायक देवेंद्र साहू, नल ऑपरेटर मिलाप राम साहू, भृत्य चुम्मन यादव, रामशाय, गजानंद साहू, कमलेश यादव, रोहित यादव, खिलेश्वर साहू, नेमु राम साहू, शीतला यादव, टीकूराम ध्रुव एवं मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच लोमश राम साहू ने विधायक रोहित साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक की पहल एवं अनुशंसा से बोर खनन कार्य प्रारंभ होने पर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में विधायक रोहित साहू लगातार क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बोर खनन कार्य पूर्ण होने के बाद गांव के लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए विधायक रोहित साहू एवं पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।









