Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर:—- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया /पीडिता द्धारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शनीराम ध्रुव द्वारा पिछले दो वर्षों से पीड़िता को शादी करूंगा।बोलकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में आरोपी शनी राम ध्रुव के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, सूचना मिलने पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय,  रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण के आरोपी को त्वरित गिरप्तार करने कीे हेतु आदेशित किया गया था, जिस पर अ.पु.अ.ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी कोटा , नूपुर उपाध्याप के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे त्वरित रेड कार्रवाई कर आरोपी जो दूसरे राज्य भागने की फिराक में था आरोपी को कोटा बिलासपुर से पकडकर थाना लाया गया, पूछताछ पर घटना कारित करना स्वीकार किया है, आरोपी को दिनांक21/5/26 को। विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, प्र आर सनत पटेल, आरक्षक नरेश निराला, सत्यार्थ शर्मा, हरिश यादव, राजकुमार श्याम, त्रिलोक सिंह, संतोष पोर्ते एवं महिला आरक्षक 546 काजोल मनहर का सराहनीय योगदान रहा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp