Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तालाब में नहाने गए दो मासूम भाइयों का डूबने से मौत,,,गांव में पसरा मातम

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नरगोड़ा का मामला

सीपत,,,,, सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरगोड़ा के लुदियापारा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, नरगोड़ा निवासी किशोर कुमार खरे के पुत्र रिषभ कुमार खरे और रितेश कुमार खरे शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने साथी निहाल के साथ गांव के नए तालाब में नहाने गए थे।

नहाने के दौरान दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद निहाल ने तत्काल घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब पहुंचकर तलाश शुरु की। जोगी राम सूर्यवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण तालाब में डूबना सामने आया है। मामले की सूचना मस्तूरी एसडीएम को भी भेज दी गई है। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में आकस्मिक इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस में दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दी गई है l

मां का हाल बेहाल

अपने दोनों बच्चों का खो जाने का गम बेचारी मां की हालत रो रोकर स्तब्ध हो गई l आखिर यह अनहोनी कैसे हो गई ,पल में भर हंसता खेलता उनके दोनों बच्चे मौत के गोद में समा गई l

समझ नहीं आ रहा है आखिर हो क्या गया l उस दुखियारी मां को यकीन नहीं ही नहीं हो रही है कि लाडले बच्चे इस दुनिया में घंटों भर पहले हंसकर बात कर गए है और अब वो मेरे पास वापस लौट कर की नहीं आयेंगे l

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp