सीतापुर से तौफीक अहमद खान की रिपोर्ट
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचातो मे पौधरोपण किया गया
इस कार्यक्रम में काजू, जामुन, आम एवं अमरूद जैसे फलदार पौधे वितरित किए गए। पौधों का वितरण विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो एवं अनिल अग्रवाल जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से बायफ संस्था, उद्यानिकी विभाग तथा वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को भी प्रोत्साहित किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य रूप से बैफ के आभाष सिंह
मानस राउट , पारस प्रीतम, सीता दास, इक़बाल अहमद, राजेश कुमार , उद्यान आदीक्षक- विजय प्रकाश निकुंज, वन गार्ड – राजेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत ढेखीडोली में 100 पौधों का वितरण">







