Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मस्तुरी पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खोरसी निवासी 33 वर्षीय खिलावन सोनी और पीड़िता के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार उससे शादी करने का वादा करता रहा। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि एक मई 2026 को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर रायपुर ले गया था, जहां अपनी बहन के किराए के मकान में रखा। इसके अलावा, जब पीड़िता के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य काम पर चले जाते थे, तब आरोपी उसके घर पहुंचकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था।
पीड़िता की शिकायत पर मस्तुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 343/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी खिलावन सोनी को उसके गांव खोरसी से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल  डेका
आज फोकस में

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
आज फोकस में

बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

किसान बनकर पहुंचे कृषि अधिकारी, खाद की कालाबाजारी का किया खुलासा
आज फोकस में

किसान बनकर पहुंचे कृषि अधिकारी, खाद की कालाबाजारी का किया खुलासा

<span style=शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मस्तुरी पुलिस की कार्रवाई">
आज फोकस में

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मस्तुरी पुलिस की कार्रवाई

मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन में संवेदनशीलता से काम करने के दिए निर्देश
आज फोकस में

मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन में संवेदनशीलता से काम करने के दिए निर्देश

सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp