
विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही
आरोपियों से कुल 42 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
सीपत ,,,, सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा 12 जून को मुखबिर सूचना पर ग्राम सेलर व टेकर में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी 1. अजय वर्मा पिता मेवालाल उम्र 24 साल निवासी टेकर 2. घासीराम सूर्यवंशी पिता धरम लाल उम्र 34 साल निवासी सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब को विधिवित जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी- 1. अजय वर्मा पिता मेवालाल उम्र 24 साल निवासी टेकर 2. घासीराम सूर्यवंशी पिता धरम लाल उम्र 34 साल निवासी सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0







