
*गरियाबंद*:- सचिव संघ फिंगेश्वर के समस्त सचिव साथियों ने राजिम विधायक रोहित साहू से उनके निज निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सचिवों ने विधायक को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए क्षेत्र के विकास, ग्रामीण प्रशासन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक रोहित साहू ने सचिव साथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में ग्राम पंचायत सचिवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण विकास की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक शासन की सुविधाएं पहुंचाने में सचिवों का योगदान सराहनीय है।
मुलाकात के दौरान सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस भेंटवार्ता में ग्रामीण हितों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

राजिम विधायक रोहित साहू से सचिव संघ फिंगेश्वर की सौजन्य भेंट, ग्रामीण विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा">








