Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा की अतरमरा शक्तिकेंद्र बैठक सम्पन्न, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को लेकर बनी रणनीति, प्रबुद्धजनों का किया सम्मान

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” के तहत ग्राम अतरमरा में शक्तिकेंद्र अतरमरा की मासिक बैठक एवं प्रबुद्धजनों से जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शक्तिकेंद्र अतरमरा की मासिक बैठक से हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि शक्तिकेंद्र अंतर्गत प्रत्येक बूथ में कम से कम 100 पौधों का रोपण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में जनभागीदारी का संदेश भी प्रसारित हो सके। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित होकर सफलतापूर्वक प्रधानमंत्री पद का दायित्व निभाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है तथा विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
बैठक उपरांत विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने अतरमरा ग्राम के प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की। इस दौरान श्यामलाल साहू, भूखन निषाद, खेमलाल सिन्हा, रामलाल सिन्हा एवं शोभित साहू सहित अन्य सम्मानित नागरिकों से सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं किसान हितैषी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी जनकल्याण एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
मन की बात जिला प्रभारी एवं शक्तिकेंद्र अतरमरा प्रभारी विरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि जनता का अटूट विश्वास ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहा है। विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग इस विकास यात्रा में सहभागी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित कर रहा है और देश आर्थिक, सामाजिक एवं तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।
भाजपा के इस विशेष जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। अभियान के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, विरेंद्र कुमार साहू, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद तिवारी, जनपद सदस्य एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुलारी साहू, मंडल मंत्री हेमलता साहू, शक्तिकेंद्र संयोजक टीकम सिन्हा, सह-संयोजक गुलाब यादव, अतरमरा सरपंच केजाबाई सोम, बूथ अध्यक्ष रामकुमार यादव, युवा नेता हेमंत निर्मलकर, जगत सिन्हा, गिरवर साहू, एस. कुमार सिन्हा, प्रकाश साहू, शत्रुघ्न पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण, संगठन की मजबूती तथा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को लेकर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

राजिम विधायक रोहित साहू से सचिव संघ फिंगेश्वर की सौजन्य भेंट, ग्रामीण विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू से सचिव संघ फिंगेश्वर की सौजन्य भेंट, ग्रामीण विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

बरसात में राशन वितरण बाधित न हो, इसके लिए पहुंच विहीन 39 दुकानों में तीन माह का खाद्यान्न भंडारित
आज फोकस में

बरसात में राशन वितरण बाधित न हो, इसके लिए पहुंच विहीन 39 दुकानों में तीन माह का खाद्यान्न भंडारित

नारायणपुर की महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई इबारत
आज फोकस में

नारायणपुर की महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई इबारत

<span style=भाजपा की अतरमरा शक्तिकेंद्र बैठक सम्पन्न, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को लेकर बनी रणनीति, प्रबुद्धजनों का किया सम्मान">
आज फोकस में

भाजपा की अतरमरा शक्तिकेंद्र बैठक सम्पन्न, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को लेकर बनी रणनीति, प्रबुद्धजनों का किया सम्मान

फुलझर के जंगलों से इतिहास की खोज तक, लोकसंस्कृति और जनश्रुतियों को सहेजने की अनूठी मुहिम
आज फोकस में

फुलझर के जंगलों से इतिहास की खोज तक, लोकसंस्कृति और जनश्रुतियों को सहेजने की अनूठी मुहिम

जंगल की खूबसूरती में चार चांद, जतमई में दिखा हिरनों का विशाल झुंड
आज फोकस में

जंगल की खूबसूरती में चार चांद, जतमई में दिखा हिरनों का विशाल झुंड

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp