Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैला रहे ग्राम बारूला के बच्चों को किया सम्मानित

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- गरियाबंद जिला पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा आज ग्राम बारूला के उन छोटे बच्चों से मुलाकात की, जो नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को जागरूक करने की बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के इस सराहनीय प्रयास की खुलकर तारीफ की और उन्हें पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
ग्राम बारूला के इन बच्चों ने खेल-कूद की उम्र में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने का बीड़ा उठाया है। ये बच्चे गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रहे हैं।
इनके नाटकों के विषय मुख्य रूप से शिक्षा का महत्व, नशामुक्ति, यातायात और साइबर अपराधों से बचाव जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित होते हैं। बच्चों के इस सकारात्मक प्रयास की जानकारी जब गरियाबंद पुलिस अधीक्षक को मिली, तो उन्होंने खुद इन नन्हें कलाकारों से मिलने की इच्छा जताई। मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से उनके नाटकों के अनुभव सुने और समाज के प्रति उनकी इस सोच को बेहतर सराहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। ग्राम बारूला के इन बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि समाज को बदलने के लिए उम्र नहीं, बल्कि एक अच्छी सोच की जरूरत होती है। पुलिस प्रशासन ऐसे हर प्रयास की सराहना करता है जो समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं।”कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया, ताकि उनका आत्मविश्वास और बढ़े तथा वे आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहें।

बाहर से आये लोगों का रिकार्ड खंगाल रही गरियाबंद पुलिस, संदिग्धों पर रख रही है पैनी नज़र
आज फोकस में

बाहर से आये लोगों का रिकार्ड खंगाल रही गरियाबंद पुलिस, संदिग्धों पर रख रही है पैनी नज़र

सीसीआईएसएफ एनटीपीसी सीपत में रक्तदान का आयोजन
आज फोकस में

सीसीआईएसएफ एनटीपीसी सीपत में रक्तदान का आयोजन

<span style=गरियाबंद पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैला रहे ग्राम बारूला के बच्चों को किया सम्मानित">
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैला रहे ग्राम बारूला के बच्चों को किया सम्मानित

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल
आज फोकस में

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

मुस्कुराहट और आंसुओं के साथ बालिकाओं ने बालिका सशक्तिकरण अभियान को किया अलविदा
आज फोकस में

मुस्कुराहट और आंसुओं के साथ बालिकाओं ने बालिका सशक्तिकरण अभियान को किया अलविदा

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp