
बिलासपुर..छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जून को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है, वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
मानसून को लेकर भी अच्छी खबर है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में दस्तक दे सकता है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश और तेज हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
फिलहाल मौसम से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए और देखते रहिए समय न्यूज़ लाइव।

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट">








