Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा देश

कोंडागांव, :—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन द्वारा भाजपा कार्यालय आयोजित प्रेसवार्ता में सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।


देश की जनता ने वर्ष 2014नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया, जिसे 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में और अधिक मजबूती मिली। लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिलना इस बात का प्रमाण है कि देश अब केवल वादों पर नहीं, बल्कि कार्यों और परिणामों पर भरोसा करता है।
भाजपा महामंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा है। इसी नीति के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से करोड़ों लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से सहायता पहुंचाई गई, जिससे सरकारी धन की बड़ी बचत भी हुई।


जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करोड़ों बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है और जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है।


किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी योजनाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि इनसे किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने में मदद मिली है। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी, सुकन्या समृद्धि तथा स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का भी उल्लेख किया गया।
विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के सड़क, रेल, मेट्रो और हवाई परिवहन नेटवर्क का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि वंदे भारत ट्रेनों, अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे विद्युतीकरण ने परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाया है। देश में नए हवाई अड्डों के निर्माण और उड़ान योजना ने आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाया है।


सरकार ने विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को भी मजबूत किया है। कर्तव्य पथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नए संसद भवन, जनजातीय गौरव दिवस और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जैसे प्रयासों को नए भारत की पहचान बनी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा गया कि जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैश्विक मंचों पर भारत की मजबूत भूमिका और योग दिवस की विश्वव्यापी स्वीकृति देश की बढ़ती ताकत का प्रतीक है।
भाजपा महामंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में देश वैश्विक नेतृत्व की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा, जिला प्रभारी जी, वेंकटेश, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, महामंत्री विजय पोया, अनिल अग्रवाल, जितेन्द्र सुराना सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

<span style=मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन">
आज फोकस में

मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
आज फोकस में

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

बाहर से आये लोगों का रिकार्ड खंगाल रही गरियाबंद पुलिस, संदिग्धों पर रख रही है पैनी नज़र
आज फोकस में

बाहर से आये लोगों का रिकार्ड खंगाल रही गरियाबंद पुलिस, संदिग्धों पर रख रही है पैनी नज़र

सीसीआईएसएफ एनटीपीसी सीपत में रक्तदान का आयोजन
आज फोकस में

सीसीआईएसएफ एनटीपीसी सीपत में रक्तदान का आयोजन

गरियाबंद पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैला रहे ग्राम बारूला के बच्चों को किया सम्मानित
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैला रहे ग्राम बारूला के बच्चों को किया सम्मानित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp