
सीपत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विशेष पंजीयन शिविरों का आयोजन सीपत ग्राम पंचायत मे किया गया । सीपत विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी योजना के प्रचार-प्रसार एवं ऑन-द-स्पॉट पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई , जिससे पात्र उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जुड़ने का अवसर मिला । विद्युत विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को ग्राम पंचायत भवन सीपत में विशेष शिविर आयोजित किए गया ।
शिविर का समय प्रातः 10 बजे से निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया जाता है, जिससे बिजली उत्पादन के साथ-साथ मासिक बिजली बिल में भारी कमी आती है। योजना में केंद्र सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। शिविर में उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं आवेदन संबंधी सहायता उपलब्ध कराई गई । सीपत विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कौशल जायसवाल ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ लिया।

सोमवार को सीपत में अपराह्न सूर्य घर मुक्त बिजली बिल योजना का शिविर लगाया गया शिविर में बिजली विभाग की ओर से कार्यपालन अभियान स्थापित रहे कुल 123 लोगों से संपर्क साधा गया,10 लोगों का पंजीकरण तत्काल किया गया, लोगों का जो संदेह था उसका कर्यपालन अधिकारी अभियंता अनुपम सरकार, एई रंजना देवांगन द्वारा तत्काल दूर किया गया l उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लेने अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित रहे l

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिजली विभाग का सीपत में लगा विशेष शिविर.. उपभोक्ताओं को मिला लाभ">







