Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन स्कूल के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, मस्तुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है
मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को मस्तुरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भनेसर के मिशन स्कूल के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा और धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान विश्राम भेगरा, पिता बल्लू दिलहरण, उम्र 26 वर्ष, निवासी मिशन स्कूल के पास, ग्राम भनेसर, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया, जिसे गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध क्रमांक 366/2026 दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मस्तुरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन

पटवारी भर्ती में नौकरी लगाने का वादा पड़ा भारी, 6.50 लाख ठगी के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
आज फोकस में

पटवारी भर्ती में नौकरी लगाने का वादा पड़ा भारी, 6.50 लाख ठगी के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिजली विभाग का सीपत में लगा विशेष शिविर.. उपभोक्ताओं को मिला लाभ
आज फोकस में

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिजली विभाग का सीपत में लगा विशेष शिविर.. उपभोक्ताओं को मिला लाभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन
आज फोकस में

मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
आज फोकस में

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp