Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रतनपुर में किया जनसंपर्क, विकसित भारत के संकल्प पर नागरिकों से की चर्चा

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रतनपुर में विशेष जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बांटी उपलब्धियों की पुस्तिका

 

रतनपुर….प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सोमवार 15 जून 2026 को भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रतनपुर के वार्ड क्रमांक 01 कोरबा भांवर में नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं जनसंपर्क किया।इस दौरान केंद्रीय मंत्री साहू ने केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका नागरिकों को भेंट की।

उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के जागरूक एवं प्रबुद्ध नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक चर्चा की।साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।


कार्यक्रम में जनसंपर्क अभियान में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप,भाजपा महामंत्री प्रशांत यादव,ज्वाला कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू दास मानिकपुरी, ज्ञानेंद्र कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी बिसेन,नीतू सिंह छतरी, स्वीटी शर्मा,पुष्पा तिवारी,पार्षदगण,भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp