Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर,:— जिले के ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर चौहान को खरीफ सीजन की खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराया गया है। किसान के पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे प्रतिवर्ष धान सहित अन्य फसलों की खेती करते हैं।
किसान ने पिछले सीजन में अपनी मेहनत और बेहतर कृषि प्रबंधन के बल पर 85 क्विंटल धान का उत्पादन कर विक्रय किया था। इससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हुई और खेती के प्रति उनका उत्साह और बढ़ा। आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए उन्हें धान एवं अन्य फसलों की खेती के लिए आवश्यक खाद और बीज समय पर उपलब्ध कराया गया है।
खाद-बीज मिलने से किसान अब अपनी खेती की तैयारियों में जुट गए हैं। उनका कहना है कि समय पर कृषि आदान मिलने से बुवाई कार्य सुचारू रूप से किया जा सकेगा तथा उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज एवं पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम हो और उत्पादन में वृद्धि हो सके। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी जा रही है ताकि वे अधिक लाभ अर्जित कर सकें।
समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से ग्राम दंडवन सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों में उत्साह का माहौल है और वे बेहतर फसल उत्पादन की उम्मीद के साथ खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp