Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ बिलासपुर में मंथन, कानूनी सहायता और पुनर्वास पर हुई चर्चा

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—-मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं की रोकथाम, कानूनी सहायता एवं पुनर्वास को लेकर शिखर युवा मंच द्वारा बिलासपुर के दीप रॉयल होटल में एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस, श्रम विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार चौहान ने कहा कि मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के पीड़ितों को कानून के तहत कई अधिकार प्राप्त हैं तथा उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रोजगार के प्रति जागरूक रहने और दूसरे राज्यों में काम करने से पहले पूरी जानकारी लेने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि डीएसपी डी.आर. टंडन ने कहा कि मानव तस्करी केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की भी बड़ी चुनौती है। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों, बाल श्रम और जबरन मजदूरी की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में लेबर इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने श्रमिकों के अधिकारों और पुनर्वास योजनाओं की जानकारी दी। परिचर्चा में पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान, पलायन पंजी के नियमित संधारण तथा विजिलेंस समितियों को सक्रिय करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। अंत में सभी प्रतिभागियों ने मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

जेसीबी में हवा भरते समय टायर फटा युवक की मौत,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला
आज फोकस में

जेसीबी में हवा भरते समय टायर फटा युवक की मौत,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला

रतनपुर नगर पालिका में बढ़ा विवाद, कर्मचारी को हटाने कलेक्टर से गुहार
आज फोकस में

रतनपुर नगर पालिका में बढ़ा विवाद, कर्मचारी को हटाने कलेक्टर से गुहार

अमृत जल मिशन पाइपलाइन निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, 12 पार्षदों ने कलेक्टर से की जांच की मांग
आज फोकस में

अमृत जल मिशन पाइपलाइन निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, 12 पार्षदों ने कलेक्टर से की जांच की मांग

करगी कला मंडल में महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न, महंगाई के मुद्दे पर हुई चर्चा
आज फोकस में

करगी कला मंडल में महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न, महंगाई के मुद्दे पर हुई चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम

नवप्रवेशी बच्चों ने अपने नाम से लगाए पौधे, शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शाला प्रवेश उत्सव बना यादगार
आज फोकस में

नवप्रवेशी बच्चों ने अपने नाम से लगाए पौधे, शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शाला प्रवेश उत्सव बना यादगार

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp