
*गरियाबंद*:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा ग्राम अतरमरा बाजार चौक में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थ, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदु सिन्हा के निर्देशानुसार महिला मोर्चा गरियाबंद मंडल अध्यक्ष दुलारी साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण एवं नारी सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष स्निग्धा शर्मा ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर पौष्टिक पोषण आहार प्रदर्शनी एवं महतारी वंदन विषयक आकर्षक रंगोली का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे अभियान *”एक पेड़ मां के नाम”* के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अतरमरा परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की प्रबुद्ध एवं सम्मानित महिलाओं का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता रही तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। अंत में महिला मोर्चा गरियाबंद मंडल अध्यक्ष दुलारी साहू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महिला मोर्चा गरियाबंद मंडल महामंत्री श्रीमती मंजरी गुप्ता ने किया। उक्त कार्यक्रम में मण्डल मंत्री हेमलता साहू, महामंत्री पेमीन साहू, उपाध्यक्ष किरणलता साहू, टेमेश्वरी साहू, मंत्री पीलेश्वरी साहू, भावना शर्मा, भुनेश्वरी सिन्हा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय ग्राम अतरमरा की सरपंच श्रीमती केजा सोम, उपसरपंच एस. कुमार सिन्हा, ग्राम पटीला के टीकम सिन्हा, सरकड़ा सरपंच श्रीमति कीर्तिलता दिवान, बूथ अध्यक्ष रामकुमार यादव, भाजपा कार्यकर्ता जगत सिन्हा, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







