Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवप्रवेशी बच्चों ने अपने नाम से लगाए पौधे, शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शाला प्रवेश उत्सव बना यादगार

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण रहा, जहाँ बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस स्नेहपूर्ण माहौल ने नवप्रवेशी बच्चों के मन में विद्यालय के प्रति अपनत्व और उत्साह का भाव जागृत किया।

विद्यालय की विशेष पहल के तहत प्रत्येक नवप्रवेशी बच्चे ने अपने नाम का एक पौधा लगाया। नन्हे हाथों से रोपे गए ये पौधे न केवल हरियाली के प्रतीक बने, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम का संदेश भी देते नजर आए। बच्चों ने इन पौधों की देखभाल करने का संकल्प लेते हुए उन्हें अपने जीवन का अभिन्न साथी बनाने का वचन भी दिया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में सामाजिक, नैतिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों का विकास करना भी उतना ही आवश्यक है। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने विद्यालय की इस अभिनव पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि शाला प्रवेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना एक अनुकरणीय प्रयास है, जो बच्चों में जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करेगा।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान पाठक एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा, शिक्षिका धनेश्वरी सिन्हा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा सेन एवं हुलसइया निर्मलकर, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ममता मतावले, रामनाथ कुर्रे, सेवती साहू, तारिणी वर्मा, द्रौपदी साहू, सीता साहू, लीलाराम मतावले सहित छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द का यह शाला प्रवेश उत्सव शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।

जेसीबी में हवा भरते समय टायर फटा युवक की मौत,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला
आज फोकस में

जेसीबी में हवा भरते समय टायर फटा युवक की मौत,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला

रतनपुर नगर पालिका में बढ़ा विवाद, कर्मचारी को हटाने कलेक्टर से गुहार
आज फोकस में

रतनपुर नगर पालिका में बढ़ा विवाद, कर्मचारी को हटाने कलेक्टर से गुहार

अमृत जल मिशन पाइपलाइन निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, 12 पार्षदों ने कलेक्टर से की जांच की मांग
आज फोकस में

अमृत जल मिशन पाइपलाइन निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, 12 पार्षदों ने कलेक्टर से की जांच की मांग

करगी कला मंडल में महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न, महंगाई के मुद्दे पर हुई चर्चा
आज फोकस में

करगी कला मंडल में महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न, महंगाई के मुद्दे पर हुई चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम

<span style=नवप्रवेशी बच्चों ने अपने नाम से लगाए पौधे, शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शाला प्रवेश उत्सव बना यादगार">
आज फोकस में

नवप्रवेशी बच्चों ने अपने नाम से लगाए पौधे, शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शाला प्रवेश उत्सव बना यादगार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp