Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमृत जल मिशन पाइपलाइन निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, 12 पार्षदों ने कलेक्टर से की जांच की मांग

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

 

अमृत जल मिशन में घोटाले की आशंका, पार्षदों ने खोला मोर्चा

करोड़ों की पाइपलाइन योजना पर उठे सवाल, जांच की मांग

रतनपुर….नगर पालिका परिषद रतनपुर में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे अमृत जल मिशन पाइपलाइन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों,इंजीनियरों और ठेकेदार की मिलीभगत से मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है।

जिन स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने के लिए निर्धारित गहराई तक खुदाई होनी चाहिए, वहां मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना में गुणवत्ता को नजरअंदाज कर कार्य किए जाने से जनता में नाराजगी है।पार्षदों का कहना है कि पाइप की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है तथा निर्माण कार्य में तकनीकी नियमों की अनदेखी की जा रही है। कई स्थानों पर इंजीनियरों की जगह मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद उचित फिनिशिंग और पैचवर्क नहीं किया गया है।

शिकायत करने पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लोगों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।पार्षदों ने कलेक्टर से मांग की है कि किसी अन्य विभाग के इंजीनियरों की समिति बनाकर पूरे कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आम जनता को गुणवत्तापूर्ण तरीके से मिल सके।

जेसीबी में हवा भरते समय टायर फटा युवक की मौत,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला
आज फोकस में

जेसीबी में हवा भरते समय टायर फटा युवक की मौत,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला

रतनपुर नगर पालिका में बढ़ा विवाद, कर्मचारी को हटाने कलेक्टर से गुहार
आज फोकस में

रतनपुर नगर पालिका में बढ़ा विवाद, कर्मचारी को हटाने कलेक्टर से गुहार

<span style=अमृत जल मिशन पाइपलाइन निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, 12 पार्षदों ने कलेक्टर से की जांच की मांग">
आज फोकस में

अमृत जल मिशन पाइपलाइन निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, 12 पार्षदों ने कलेक्टर से की जांच की मांग

करगी कला मंडल में महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न, महंगाई के मुद्दे पर हुई चर्चा
आज फोकस में

करगी कला मंडल में महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न, महंगाई के मुद्दे पर हुई चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम

नवप्रवेशी बच्चों ने अपने नाम से लगाए पौधे, शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शाला प्रवेश उत्सव बना यादगार
आज फोकस में

नवप्रवेशी बच्चों ने अपने नाम से लगाए पौधे, शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शाला प्रवेश उत्सव बना यादगार

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp