Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- ग्राम पंचायत रक्सा में जनविश्वास, एकता और जनसमर्थन का अभूतपूर्व नजारा उस समय देखने को मिला, जब लोकप्रिय युवा सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण अवसर पर आयोजित भव्य जनसमूह स्नेह-आशीर्वाद रैली में हजारों की संख्या में ग्रामीण, माताएं-बहनें, युवा, किसान एवं बुजुर्ग शामिल हुए।

रैली का शुभारंभ प्रकाश चंदनिहा के निज निवास से हुआ, जहां से ग्रामवासियों के उत्साह और जयघोष के बीच विशाल जनसमूह ने जैतखंभ दर्शन, ग्राम बूढ़ा देव दर्शन एवं शीतला माता मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात रैली ग्राम पंचायत भवन पहुंची, जहां पुनः पदग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

पूरे रैली मार्ग में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। ग्रामवासियों का उत्साह और समर्थन इस बात का प्रतीक रहा कि प्रकाश चंदनिहा ने कम समय में अपनी कार्यशैली, सरल व्यवहार एवं जनसेवा के माध्यम से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई है।

इस अवसर पर प्रकाश चंदनिहा ने भावुक होते हुए कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत रक्सा के प्रत्येक नागरिक के विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों द्वारा दिया गया स्नेह और समर्थन उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि रक्सा को विकास, शिक्षा, स्वच्छता, युवाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उनका लक्ष्य रक्सा को क्षेत्र की आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रकाश चंदनिहा के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास में सहयोग का संकल्प लिया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया।

ग्रामीणों का कहना था कि प्रकाश चंदनिहा केवल सरपंच नहीं, बल्कि ग्राम के सुख-दुख में सहभागी एक सक्रिय जनसेवक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। यही कारण है कि उनके पुनः पदग्रहण अवसर पर पूरा गांव एक परिवार की तरह एकजुट होकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

<span style=रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न">
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp