Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर तहसील में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

नक्शा बटांकन के एवज में मांगी थी रिश्वत, तहसील कार्यालय में हुई ट्रैप कार्रवाई

रतनपुर…. भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने गुरुवार को रतनपुर तहसील में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए लालपुर हल्का के पटवारी भानु चंद्राकर को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी पटवारी नक्शा बटांकन के कार्य के बदले रिश्वत
की मांग कर रहा था।

एक वर्ष से लंबित था नक्शा बटांकन का मामला

जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी अशोक अग्रवाल ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने करीब एक वर्ष पहले अपनी लालपुर स्थित भूमि के नक्शा बटांकन के लिए तहसीलदार रतनपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। तहसीलदार द्वारा संबंधित कार्य के लिए पटवारी भानु चंद्राकर को निर्देशित किया गया था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि कार्य कराने के लिए पटवारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था और 40 हजार रुपए देने का दबाव बना रहा था।

सत्यापन में सही मिली शिकायत

एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान हुई बातचीत में मोलभाव के बाद आरोपी 25 हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया।इसके बाद एसीबी ने पूरी योजना
बनाकर ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की।

तहसील कार्यालय में पकड़ा गया आरोपी

गुरुवार 25 जून 2026 को आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर रतनपुर तहसील कार्यालय बुलाया। शिकायतकर्ता जैसे ही तय रकम 25 हजार रुपए आरोपी को सौंपा, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

एसीबी अधिकारियों ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी एसीबी ने जनता से की अपील

एसीबी बिलासपुर के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। डीएसपी एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी विभाग का कोई लोकसेवक रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल एसीबी को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, बिलासपुर में PM-RAHAT योजना पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण
आज फोकस में

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, बिलासपुर में PM-RAHAT योजना पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण

मस्तूरी बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 10 हजार रुपए लेते बाबू गिरफ्तार
आज फोकस में

मस्तूरी बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 10 हजार रुपए लेते बाबू गिरफ्तार

मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम
आज फोकस में

मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लाल निर्मलकर ने लिया अमरकंटक के मीठे आमों का स्वाद
आज फोकस में

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लाल निर्मलकर ने लिया अमरकंटक के मीठे आमों का स्वाद

<span style=रतनपुर तहसील में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार">
आज फोकस में

रतनपुर तहसील में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

अमरकंटक के आम बगीचे में भूपेश बघेल और विधायक अटल श्रीवास्तव ने लिया आमों की मिठास का आनंद
आज फोकस में

अमरकंटक के आम बगीचे में भूपेश बघेल और विधायक अटल श्रीवास्तव ने लिया आमों की मिठास का आनंद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp