Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चाकू की नोक पर युवक का अपहरण, 50 हजार की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग की थी।मामले में अन्य फरार
आरोपियों की तलाश जारी है।

घर से बुलाकर जबरन मोटरसाइकिल में बैठाया

पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को भेलवापारा कलमीटार निवासी घनश्याम पाटले ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपने घर के आंगन में था, तभी रतनपुर निवासी इशान सारथी, सोम रजक, निखिल रजक उर्फ एलियन और उनके साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने बातचीत के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया और गले पर चाकू अड़ाकर जबरन मोटरसाइकिल में बैठाकर कोरबाभांवर जंगल ले गए।

गांजा मामले में फंसाने की बनाई साजिश

जंगल में आरोपियों ने कागज पर थोड़ा गांजा फैलाकर युवक की तस्वीरें खींचीं और उसे धमकाते हुए परिजनों को फोन करने के लिए कहा। आरोपियों ने युवक से कहलवाया कि वह गांजा मामले में पाली थाना में पकड़ा गया है और मामला रफा-दफा कराने के लिए 50 हजार रुपये की आवश्यकता है।

फिरौती लेने बुलाया, परिजनों को हुआ शक

युवक के परिजनों ने पैसे देने की सहमति जताई तो आरोपियों ने पहले महामाया मंदिर बाईपास स्थित बादल महल के पास और बाद में हेलीपेड क्षेत्र में रकम लेकर पहुंचने को कहा। इस दौरान परिजनों को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंची।पुलिस को देखते ही आरोपी इशान सारथी और निखिल रजक उर्फ एलियन भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जबकि सोम रजक और एक अन्य आरोपी यश मौके से फरार हो गए।

एक आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने आरोपी इशान सारथी (18 वर्ष) निवासी महामाया चौक रतनपुर तथा एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

थाना रतनपुर में अपहरण, धमकी और फिरौती मांगने का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्रवाई में वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का, आरक्षक पवन ठाकुर तथा लेखपाल खुसरो की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

इशान सारथी, पिता वीरू सारथी, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी महामाया चौक, रतनपुर एक नाबालिग बालक

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp