Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मस्तूरी बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 10 हजार रुपए लेते बाबू गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले के मस्तूरी स्थित बिजली विभाग कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक गरीब किसान से खेत में विद्युत पोल लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

ग्राम पाराघाट निवासी किसान त्रिलोकी साहू ने अपनी करीब एक एकड़ कृषि भूमि तक बिजली सुविधा पहुंचाने के लिए शासन की योजना के तहत निःशुल्क विद्युत पोल लगाने का आवेदन सीएसपीडीसीएल कार्यालय मस्तूरी में दिया था। आरोप है कि कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा ने आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।
किसान त्रिलोकी साहू रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसके बजाय उसने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
25 जून 2026 को शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी बाबू सहदेव कुमार चंद्रा ने 10 हजार रुपए स्वीकार किए, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान रिश्वत में ली गई पूरी राशि बरामद कर ली गई। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए रिश्वत मांगने के इस मामले ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप का माहौल है।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, बिलासपुर में PM-RAHAT योजना पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण
आज फोकस में

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, बिलासपुर में PM-RAHAT योजना पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण

<span style=मस्तूरी बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 10 हजार रुपए लेते बाबू गिरफ्तार">
आज फोकस में

मस्तूरी बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 10 हजार रुपए लेते बाबू गिरफ्तार

मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम
आज फोकस में

मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लाल निर्मलकर ने लिया अमरकंटक के मीठे आमों का स्वाद
आज फोकस में

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लाल निर्मलकर ने लिया अमरकंटक के मीठे आमों का स्वाद

रतनपुर तहसील में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर तहसील में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

अमरकंटक के आम बगीचे में भूपेश बघेल और विधायक अटल श्रीवास्तव ने लिया आमों की मिठास का आनंद
आज फोकस में

अमरकंटक के आम बगीचे में भूपेश बघेल और विधायक अटल श्रीवास्तव ने लिया आमों की मिठास का आनंद

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp