Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: आम रास्ते पर चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

राहगीरों में दहशत फैलाने वाले आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

रतनपुर… थाना क्षेत्र में आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को दोपहर करीब 11:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रतनपुर रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया।

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

पुलिस टीम ने रेस्ट हाउस क्षेत्र में पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को चाकू सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलजीत यादव (35 वर्ष) पिता उदगार यादव निवासी टेकरा बाजार, थाना टेकरा, जिला बेगूसराय (बिहार), हाल मुकाम सिद्धी विनायक राइस मिल, रतनपुर, जिला बिलासपुर बताया।

चाकू जब्त, आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत एवं आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, बिलासपुर में PM-RAHAT योजना पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण
आज फोकस में

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, बिलासपुर में PM-RAHAT योजना पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण

मस्तूरी बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 10 हजार रुपए लेते बाबू गिरफ्तार
आज फोकस में

मस्तूरी बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 10 हजार रुपए लेते बाबू गिरफ्तार

मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम
आज फोकस में

मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लाल निर्मलकर ने लिया अमरकंटक के मीठे आमों का स्वाद
आज फोकस में

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लाल निर्मलकर ने लिया अमरकंटक के मीठे आमों का स्वाद

रतनपुर तहसील में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर तहसील में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

अमरकंटक के आम बगीचे में भूपेश बघेल और विधायक अटल श्रीवास्तव ने लिया आमों की मिठास का आनंद
आज फोकस में

अमरकंटक के आम बगीचे में भूपेश बघेल और विधायक अटल श्रीवास्तव ने लिया आमों की मिठास का आनंद

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp