Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर: घर में घुसकर तलवार से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी निरुद्ध

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर….बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सरकंडा थाना पुलिस के मुताबिक, 26 जून की रात करीब 11:30 बजे अपोलो चौक, लिंगियाडीह के पास निखिल ध्रुव अपने साथियों आदित्य दास महंत और रवि गंधर्व के साथ खड़ा था। इसी दौरान आरोपियों ने पहले वाहन से टक्कर मारी और फिर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों एवं तलवार से हमला कर दिया।
हमले से बचने के लिए तीनों युवक जान बचाकर पास के एक मकान में घुस गए, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए घर के अंदर भी घुस गए और वहां भी बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में पीड़ितों के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सरकंडा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी करते हुए चार आरोपियों—सन्नी अहिरवार उर्फ बउवा, संजय विश्वकर्मा उर्फ संजू, मुकेश यादव उर्फ मुक्की और राहुल यादव उर्फ छोटू—को गिरफ्तार किया गया। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी विधिवत निरुद्ध किया गया।
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सन्नी अहिरवार की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और हथियारों के बल पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कोयला हेराफेरी मामले में मस्तुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

कोयला हेराफेरी मामले में मस्तुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट ,, अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट ,, अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

<span style=बिलासपुर: घर में घुसकर तलवार से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी निरुद्ध">
आज फोकस में

बिलासपुर: घर में घुसकर तलवार से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी निरुद्ध

भैसाझार में शोकाकुल परिवार से मिले कांग्रेस पदाधिकारी, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

भैसाझार में शोकाकुल परिवार से मिले कांग्रेस पदाधिकारी, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का आयोजन

सीपत मण्डल में आयोजित हुआ मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण
आज फोकस में

सीपत मण्डल में आयोजित हुआ मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp