Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भैसाझार में शोकाकुल परिवार से मिले कांग्रेस पदाधिकारी, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कोटा:—-कोटा विकासखंड के जोगीपुर मंडल अंतर्गत ग्राम भैसाझार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ब्लॉक महामंत्री श्रीमती सुनीता निगुर्ण एवं  अनिल बंजारे की माताजी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है,

उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।
दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, जयराज दीक्षित, बाबा सोनी, संजू चौहान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक और श्रद्धापूर्ण रहा, जहां सभी ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

“ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

<span style=भैसाझार में शोकाकुल परिवार से मिले कांग्रेस पदाधिकारी, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि">
आज फोकस में

भैसाझार में शोकाकुल परिवार से मिले कांग्रेस पदाधिकारी, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का आयोजन

सीपत मण्डल में आयोजित हुआ मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण
आज फोकस में

सीपत मण्डल में आयोजित हुआ मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

वार्ड क्रमांक 3 में पल्स पोलियो अभियान का उत्साह, पार्षद ने बच्चों को पिलाई खुराक
आज फोकस में

वार्ड क्रमांक 3 में पल्स पोलियो अभियान का उत्साह, पार्षद ने बच्चों को पिलाई खुराक

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद
आज फोकस में

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp