Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलगहना पुलिस का अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 30 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

बिलासपुर/कोटा, :— जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘चेतना अभियान’ के तहत बेलगहना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में नशामुक्त समाज के निर्माण एवं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी बेलगहना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम करवा निवासी पिप्पी उर्फ प्रीतम डहरिया (26 वर्ष), पिता अनुज राम डहरिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसकी बाड़ी के समीप सड़क किनारे रखे तीन अलग-अलग जरीकेनों में कुल 30 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 3,000 रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
प्रारंभिक जांच में आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी तथा आरक्षक ईश्वर नेताम, संजय कश्यप एवं धीरज जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद
आज फोकस में

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आज फोकस में

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले  की ओर अग्रसर
आज फोकस में

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले की ओर अग्रसर

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज फोकस में

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य
आज फोकस में

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp