Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बहनों की तरक्की परिवार की शान विष्णु भैया का यही अभियान

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

महतारी वंदन योजना से उमिता कुमेटी के जीवन में आई खुशियां

नारायणपुर,:— महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आवश्यकताओं में भी सहयोग कर पा रही हैं। रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की राशि प्रदान किए जाने से महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
नारायणपुर जिले के ग्राम कुंदला निवासी उमिता कुमेटी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना उनके जैसे अनेक परिवारों के लिए मुश्किल समय में सहारा बनकर आई है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि इस योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने से उनके परिवार में खुशियां आई हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर मिली एक हजार रुपये की राशि से उन्होंने मिठाइयां, उपहार और राखी जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीदने में मदद मिली।
उमिता कुमेटी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। यह राशि परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित हो रही है।
उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग बच्चों की दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदने में भी किया जा रहा है। बच्चों के लिए किताबें, कॉपियां, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने में यह आर्थिक सहायता उपयोगी साबित हो रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई को निरंतर आगे बढ़ाने में परिवार को सहूलियत मिल रही है।
उमिता ने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान को मजबूत करने का माध्यम भी है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं और परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी भी बढ़ रही है।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उमिता कुमेटी ने कहा, “विष्णु भैया ने बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देकर हमारे त्योहार की खुशियां बढ़ाई हैं। इसके लिए उन्हें कोटि-कोटि बधाई और बहुत-बहुत धन्यवाद।” महतारी वंदन योजना उनके परिवार के लिए उम्मीद, सहारा और खुशियों का आधार बन गई है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp