Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुपगांव में विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए अधिकार और कानून

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर,:— 24 आगस्त को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सचिव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में अधिकार मित्र रेणुका बघेल द्वारा पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सुपगांव, जिला नारायणपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विद्यार्थियों को कानून की जानकारी के साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि कानून प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है तथा किसी भी प्रकार की समस्या या अन्याय की स्थिति में विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल तस्करी, बाल श्रम, गुड टच-बैड टच, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) सहित बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने साथ होने वाले किसी भी अनुचित व्यवहार को छिपाने के बजाय तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को बताने के लिए प्रेरित किया गया।
वर्तमान डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक सावधानियां बताई गईं।
अधिकार मित्र रेणुका बघेल ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि कानून की जानकारी ही व्यक्ति को अपने अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी बाल अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, आत्म-सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा की समझ विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक विधिक जानकारी प्रदान की गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp